सपा सांसद शफीककुर्रहमान बर्क का हुआ इंतेकाल।।

27 February 2024 by
सपा सांसद शफीककुर्रहमान बर्क का हुआ इंतेकाल।।
Abdurraheem
| No comments yet


यू पी लखनऊ।



रिपोर्टर,,,,,अब्दुर्रहीम शेख़।


। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बता दें कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उन्हें शारीरिक कमजोरी और लूज मोशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी में इन्फेक्शन की समस्या बताई थी।


शफीकुर्रहमान का जन्म 11 जुलाई 1930 को हुआ था। । वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे। उन्हें देशभर में मुस्लिमों की आवाज बुलंद करने और ईमानदार छवि होने के लिए जाना जाता था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के गठन के समय भी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर काम किया था और वह सपा के फाउंडर मेंबर भी कहलाते थे।



वर्तमान में संभल से सपा के सांसद बर्क 5 बार लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करा चुके थे। उन्होंने साल 1996, 1998 और 2004 में सपा से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 3 बार जीत दर्ज की। इसके बाद बसपा के टिकट पर संभल लोकसभा से 2009 में जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 2019 में उन्होंने सपा के टिकट पर संभल से दोबारा जीत दर्ज की थी। हालांकि, 1999 में मुरादाबाद सीट और 2014 के लोकसभा चुनाव में वह संभल सीट से महज 5174 वोटो के अंतर से हार गए थे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। 

उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

in News
Sign in to leave a comment